शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- खुदागंज। श्रावण मास को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपकर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित मांसाहार की दुकानों को पूरे सावन माह बंद कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि श्रावण हिंदू धर्म का पवित्र माह है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और व्रत-पूजन करते हैं, ऐसे में मांसाहार की दुकानें धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करती हैं। ज्ञापन देने वालों में विहिप के सह जिला मंत्री गुरपाल सिंह, सह संयोजक राजीव कश्यप, शिवम सिंह, नक्षत्रपाल सिंह, राहुल सिंह, आयुष द्विवेदी, शिवराम कश्यप और सोनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mathura News: पूरे श्रावण मास में सोमवार को नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें : धर...