देहरादून, जनवरी 31 -- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महानगर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की शोभायात्रा का पलटन बाजार में भव्य स्वागत किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर फूल माला अर्पण की। शोभायात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनाए गए। मौके पर विकास वर्मा, विहिप प्रांत पदाधिकारी सामाजिक समरसता नवीन गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष हरीश सेठ्ठी, हनुमत सेना अध्यक्ष राजेश सोमवंशी, मंत्री आशीष बलूनी, संदीप वाधवा, मनोज तोमर, विजय गुप्ता, मनोज जुनेजा, सतीश चौधरी, अनिल चौहान, हनी गोगिया, ज्योति विरमानी, सुमित वाधवा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...