विहिप-बजरंग दल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा
गुमला, जून 17 -- गुमला प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक बुधवार को जिला संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सात से 12 जुलाई तक वृक्षारोपण और स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाने की तैयारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा 18 अगस्त से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई।बैठक में संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए प्रखंड स्तर से लेकर आंचलिक स्तर तक परिषद वर्ग और शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन को आवश्यक बताया गया। कार्यकर्ताओं से तय कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.