सिमडेगा, जुलाई 9 -- केरसई, प्रतिनिधि। विहिप प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को बाघडेगा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई प्रखंड समिति का गठन किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर मांझी, सुरेश प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। नई समिति में शंकर बड़ाईक को उपाध्यक्ष, शंकर प्रधान को मंत्री, श्रवण प्रसाद को सहमंत्री, कैलाश को सह मंत्री, मुकेंद्र कुमार महतो को बजरंग दल प्रखंड संयोजक तथा विष्णु कुमार प्रसाद को सह संयोजक बनाया गया। वहीं अजय कुमार झा को सत्संग प्रमुख, वनमाली दास को गौ रक्षा प्रमुख, रामेश्वर माझी को धर्म प्रसार प्रमुख, प्रणव प्रसाद को सामाजिक समरसता प्रमुख, शंकर महतो को सेवा प्रमुख, खिरोधर प्रधान को विशेष संपर्क प्रमुख, गौतम कुमार को धर्माचार...