फिरोजाबाद, जून 1 -- जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में विश्व हिंदू परिषद की नगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने निजी कारणों के चलते एक साथ अपने पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। कार्यकारणी के पदाधिकारी करन माथुर ने कहा कि 2 वर्षों में तक सनातन, संस्कृति, समाज आदि के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। विश्व हिंदू परिषद को नगर में कई अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने में, सर्व समाज को एकजुट करने में, गौवंश संबंधी मामलों में, लव जिहाद, मठ मंदिरों की सुरक्षा संबंधी मामलों में, हिंदू सिख एकता को बढ़ावा देने में टीम ने काम किया। इस्तीफा देने वालों में शुभम मिश्रा, शुभम् शुक्ला, समर्थ सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, आशीष यादव, आकाश कश्यप, गौरव शर्मा, विकास कुमार, हिमांशु हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...