पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत/पूरनपुर। हिटी बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने चिंता जताई है। इसको लेकर सीमांत गांव में वहां के अंतरिम प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए विरोध जताया। ललौरीखेड़ा क्षेत्र में भी युवकों ने बांग्लादेश का पुतला फूंका। सीमांत गांव रमनगरा में पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश के मेमन सिंह जिले के भालुआ में श्रमिक दीपू दास पर झूठा आरोप लगाया गया। बाद में इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर हिंदुओं में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में जिहादी हिंसा को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक निष्क्रियता की कड़ी निंदा की। इस दौरान हिंदू विरोधी जिहादी हिंसा पर तत्काल रोक लगाए जाने, ह...