अल्मोड़ा, मई 4 -- अल्मोड़ा। करबला क्षेत्र में कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं को क्वारब के पास हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को रानीखेत लाया गया, जहां उनके समर्थन में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पन्त, नवल किशोर पाण्डेय, विपिन कुमार भार्गव और देव गोयल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अनुचित बताया। कहा कि एक तरफ सरकार अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्ती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को उठाने वाले संगठनों पर ही कार्रवाई की जा रही है। सरकार का यह रवैया गलत है। इधर कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा पुलिस ने हिरासत में लेकर यहां आई...