जौनपुर, अप्रैल 18 -- जौनपुर, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और कथित सुनियोजित गतिविधियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। रैली पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कृषि भवन से शुरु होकर वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। वहां सभा कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला मिलन केंद्र प्रमुख आशुतोष सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां सामाजिक सद्भाव और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही हैं। हाल के कुछ मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अब शिक्षित वर्ग तक पहुंच रही हैं। वक्ताओं ने अवैध कब्जों, नाबालिगों के शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताई। यह भी पढ़ें- लव-लैंड जिहाद के खिलाफ बिफरे बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्होंने ...