कानपुर, दिसम्बर 24 -- सदर कस्बे में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार व उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं झींझक कस्बे में विहिप बंजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुतला दहन करते हुए विरोध जताया। अकबरपुर में कालिका देवी मंदिर से ओवर ब्रिज तक पैदल मार्च करते हुए इस्लामिक जेहाद का पुतला दहन किया। विहिप जिला मंत्री कमलेश राजावत ने बताया कि झूठे ईश निंदा का आरोप लगाकर दीपू चंद्र दास हिंदू युवक को वहां के पुलिस से छीनकर उन्मादी भीड़ ने पीट पीट कर हत्या करने के साथ भारत विरोधी नारे लगा कर बृहद बांग्लादेश बनाने की घोषणा की। बांग्लादेश में हिंदू प्रतिष्ठानों को हिंसा की आग में जलाया जा रहा है। नगर सह संघ चालक राहुल ने मुस्लिम भीड़ द्वारा भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन और झूठे ईश निंदा का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.