विहिप नेता और रेस्टोरेंटकर्मियों में मारपीट, वीडियो वायरल
प्रयागराज, मई 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। कटरा मनमोहन पार्क चौराहे के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक विहिप नेता और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कुर्सियां भी चलाईं। सूचना पाकर डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन मारपीट कर रहे लोगों को संभालने में असफल रहे। बाद में कर्नलगंज पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो घटना का ही बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नहीं करता है। मामले में रोचक बात यह भी है कि जिस विहिप नेता से मारपीट हुई, उन्हीं के मकान में रेस्टोरेंट चल रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.