विहिप नगर अध्यक्ष पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विहिप नगर अध्यक्ष एवं स्वर्ण व्यवसायी अमित वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन जून की रात पुरानी रंजिश में अमित वर्मा पर हमला हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर रंजीत जायसवाल उर्फ छब्लू, ऋतिक जायसवाल, कुनाल जायसवाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस टीम ने रंजीत जायसवाल उर्फ छब्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.