गोरखपुर, जून 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट, लूट और जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी एवं विहिप नगर अध्यक्ष अमित वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व से चली आ रही मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर रंजीत उर्फ छब्लू जायसवाल, ऋतिक जायसवाल, कुनाल जायसवाल तथा अन्य अज्ञात लोगों ने उनके साथ हमला किया। अमित वर्मा के अनुसार मंगलवार देर रात वह रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें रोक लिया, गाली-गलौज करते हुए जबरन एक कमरे में ले गए और वहां बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- अपहरण के प्रयास, लूट और वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट ...