संभल, दिसम्बर 30 -- विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद संजय ठाकुर की माता शकुंतला देवी (82) का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गबंशी, जिला जज एटा अहमद उल्ला खां, बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, विभाग संगठन मंत्री गौरव प्रताप सिंह, प्रांत प्रसार प्रमुख अमित वार्ष्णेय, शोभित आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...