प्रयागराज, मार्च 9 -- सामाजिक समरसता के भाव को बढ़ाने, भेदभाव ऊंच-नीच को मिटाने, प्रेम और सौहार्द के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में सोमवार को रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश गजेंद्र ने कहा कि यह पर्व संकीर्ण भेदभाव की सीमाओं को समाप्त कर एक सशक्त समाज बनाने की दिशा का एक उपक्रम है। प्रणेश देशपांडे और साथियों ने रंगारंग गीतों से समां बांधा। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बहनों ने बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया। पोस्टर के माध्यम से धर्म संस्कृति पर आने वाले खतरों के लिए सचेत किया। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण सिंह, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधाय...