बाराबंकी, मार्च 26 -- रामनगर। विहिप के केंद्रीय मंत्री देव जी भाई रावत एवं अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने गुरुवार को अष्टमी के दिन प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद कहा कि भारतीय धर्मधारा की सनातनी परंपराएं समरसता का केंद्र बिंदु है। कोई छोटा बड़ा नहीं है। सभी भारत माता के लाल हैं और हम सब हिंदू हैं। अर्चक आदित्य नाथ तिवारी ने विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ सभी को पूजन कराया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, जिला मंत्री राहुल कुमार, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला व प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनीष कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.