प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। खुल्दाबाद पुलिस ने रोशनबाग के फूड कोर्ट स्थित नवाबी जायका में गोमांस की बिरयानी बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी की तहरीर की गई है।कीडगंज निवासी विहिप नेता लालमणि तिवारी की तहरीर के मुताबिक, रोशन बाग स्थित फूड कोर्ट के द्वितीय तल पर नवाबी जायका के मालिक द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर बेसहारा गोवंशजों को पकड़कर सूनसान स्थान पर हत्या कर गोमांस से बिरयानी बनाकर बेचा जाता है। इसकी जानकारी होने पर विहिप कार्यकर्ता शुभम कुशवाहा, श्यामजी शर्मा व विजय पांडेय ग्राहक के रूप में नवाबी जायका पहुंचे। दुकानदार ने पूछने पर मुर्गा, बकरा, ...