विहिप कार्यकर्ताओ ने भी उठाई थी गिरफ्तारी की मांग
रामपुर, जून 6 -- थाना सैफनी क्षेत्र में एक दिव्यांग नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना सैफनी क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी साबिर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मूक-बधिर दिव्यांग नाबालिग किशोरी के साथ हुई इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। संगठन ने प्रशासन से यह भी अपेक्षा की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को ऐसी सजा दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.