बाराबंकी, अप्रैल 3 -- सिरौलीगौसपुर। झारखंड से दो बसों से आये सैकड़ों विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की समाधि पहंुचकर दर्शन पूजन किया। इस दौरान पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर चढ़ाया और विश्व के कल्याण की कामना की। शुक्रवार को झारखंड से दो बसों में परिक्रमा प्रमुख सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आये सैकड़ों लोग पुलिस की सुरक्षा में श्रीकोटवाधाम पहंुचे। इसके बाद कोटवा धाम में पारिजात वृक्ष का दर्शन पूजन किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश, सालिक राय, रवि सरोज आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.