फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का कड़ा विरोध किया। मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पहुंचे और यहां पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के पीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान भारत सरकार से सख्त कदम उठाये जाने की मांग की गयी। विहिप और बजरंग दल के आह्वान पर दर्जनों कार्यकर्ता स्टेडियम के निकट इकट्ठे हुए और यहां से मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुतला दहन किया। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री अखिलेश, बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिषेक, अनुज, श्रवण, चंदन मिश्रा, नितिन, आकाश, अभय शुक्ला, पुनीत, योगेंद्र आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.