विहिप एक करोड़ नए हितचिंतक जोड़कर संगठन को देगा विस्तार
इटावा औरैया, जून 11 -- इटावा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विहिप अपने संगठन का विस्तार तेजी से कर रहा है। एक करोड़ नए हितचिंतक जोड़कर संगठन को और भी मजबूत करेगा। देश ही नहीं वैश्विक स्तर तक संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। विहिप के सदस्यों की संख्या 72 लाख से अधिक है। ये जानकारी उन्होंने इकदिल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने बताया कि गर्मी की छुटटी चल रहीं हैं। इन छुटटियों में विहिप प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रहा है। देश में अलग अलग स्थानों पर 150 प्रशिक्षण वर्ग संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में युवाओं के लिए बजरंग दल युवतियों के लिए दुर्गा वाहिनी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए मातृशक्ति व परिषद वर्ग के सात से दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इन देशव्यापी शिविरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.