बोकारो, अक्टूबर 3 -- अंगवाली। विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा से लंबे समय से जुड़े सह पूर्व सीसीएल कर्मी भुनेश्वर साव का निधन शनिवार को हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। निधन से विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा के संयोजक पंचानन साव, अध्यक्ष नरेश मिश्रा, परामर्शक अजीत जायसवाल व अन्य सदस्य, संत समाज के जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव, अंगवाली उत्तरी के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...