गिरडीह, अगस्त 11 -- झारखंडधाम। जमुआ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की मांग विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा के सदन में मंगलवार को की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एक भी पॉलिटेक्निक कॉलेज नहीं है। ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। विधायक ने विशेष रूप से छात्राओं की कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि देवरी में पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार से देवरी प्रखंड में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की दिशा में आवश्यक पहल करने की मांग की। विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थान की...