पटना, मार्च 18 -- बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन होगा। मेरा युवा भारत, पटना युवा कार्यक्रम एवं भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा 19 और 20 मार्च आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य के 37 जिलों से चयनित 185 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रस्तुति का मूल्यांकन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में गठित जूरी सदस्यों की टीम करेगी। इसमें श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं सूचना प्रावैधिकी व खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह के अलावा विधायक नीतीश मिश्रा, राणा रणधीर, मंजीत कुमार सिंह, संगीता कुमारी, दीपा कुमारी, बाबुलाल शौर्य, शुभानंद मुकेश एवं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव...