पटना, फरवरी 25 -- छपरा से पटना के बीच एक जोड़ी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा जाएगा। बुधवार को विधानसभा में छोटी कुमारी के गैर सरकारी संकल्प पर सदन ने प्रस्ताव भेजने पर सहमति जतायी। उन्होंने कहा कि छपरा प्रमंडल मुख्यालय है और छपरा सहित गोपालगंज व सीवान जिला के लाखों लोगों के हितों को देखते हुए पटना और छपरा के बीच नयी ट्रेन चलाने की आवश्यकता है। इसपर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छपरा से पटना के बीच नयी ट्रेन चलाने की आवश्यकता है। ऐसे में केन्द्र को प्रस्ताव भेजा जा सकता है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किया। इसी तरह दरभंगा जिले में लोहना व मुक्तापुर रेलवे लाइन को जोड़ने का प्रस्ताव भी रेल मंत्रालय को भेजने पर सहमति व्यक्त की गयी। मैथिली ठाकुर ने कहा कि दरभंगा जिला के घनश्यामपुर ए...