गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता थावे प्रखंड के चनावे में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सदर विधायक सुभाष सिंह ने विधानसभा में शून्यकाल में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक ने सदन में कहा कि वर्ष 2023 में चनावे में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके बाद बिहार मेडिकल सर्विसेज एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भूमि की जांच की और अपनी अनुशंसा सहित प्रतिवेदन सरकार एवं जिला प्रशासन को भेजा। वर्ष 2024 में भी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव को संबंधित पत्रों की प्रति उपलब्ध कराते हुए भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया गया। अब तक स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग की ओर से किसी प्रकार की अस...