धनबाद, मार्च 15 -- विधायक चंद्रदेव महतो ने शनिवार को सदन में चंदनकियारी मामरकुदर में दलितों पर हुए अत्याचार का मामला उठाया। उन्होंने सिंदरी थानाकांड संख्या 06/25 से संबंधित सिंदरी की युवती के नारी सुधारगृह से 13 फरवरी को लापता होने का मामला उठाते हुए इसके लिए जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध कार्रवाइ करने की मांग की। गोविंदपुर व निरसा में जलापूर्ति योजना के क्रियान्वन में संवेदक श्रीराम इपीसी कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...