फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।आगरा, लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस वे को आपस में जोड़ने के लिए जो नया लिंक एक्सप्रेस वे बनाया जाना है उसको लेकर कवायद तेज कर दी गयी है। जमीन अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है और लगभग 15 अक्तूबर तक टेंडर प्रक्रिया की तारीखें तय होने की संभावना है। विधानसभा चुनाव से पहले तक एक्सप्रेस वे परियोजना का काम आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। करीब 92 किलो मीटर लंबे फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए सदर और अमृतपुर तहसील में जमीन अधिग्रहण कर बैनामा कराये जाने की कार्रवाई अंतिम स्तर पर चल रही है।

हरदोई के सवायजपुर तक जायेगा शासन स्तर से एक्सप्रेस वे परियोजना को रफ्तार देने के लिए कवायद तेज कर दी है। क्योंकि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव हैं और टेंडर प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न ह...