मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- मुरादाबाद। रविवार को जिले के वामपंथी दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक बुद्धि विहार स्थित सीपीआईएम नेता चंद्रपाल सिंह आजाद की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि एसआईआर एवं चुनाव आयोग के मुद्दे पर होने वाले आंदोलनों के सिलसिले में दिनांक सात अक्टूबर को रेलवे स्टेशन से बुद्ध बाजार, कोतवाली, बाजार गंज होते हुए कमिश्नर कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। विजयपाल सिंह ने कहा कि जिले की सभी सीटों पर वामपंथी दलों को वामपंथी बैनर के तले चुनाव लड़ा जाना चाहिए। इसी क्रम में यह भी तय हुआ कि सीपीएम की पहल पर आगामी 7 अक्टूबर को ठाकुरद्वारा के गांव अब्दुल्लापुर लेदा में एसआईआर के विरोध में एक विशाल जनसभा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...