पटना, दिसम्बर 18 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को सीए संजय कुमार झा द्वारा लिखित 16 पुस्तकों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों का समावेश करती हैं। ये सभी पुस्तकें लेखक के ज्ञान, अनुभव, रचनात्मकता, वैदिक-वैदांतिक चिंतन, आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, संवैधानिक विवेक, विभिन्न पीढ़ियों की अवधारणा की समझ को परिलक्षित करती है। ये पुस्तकें सभी आयु वर्ग एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि के पाठकों के लिए प्रासंगिक है। मैं लेखक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...