पटना, मई 16 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वट सावित्री पूजा के अवसर पर माताओं, बहनों और महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि अखंड सौभाग्यवती एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना की। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं नारी शक्ति की आस्था का महान पर्व है। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण, त्याग और परिवार की सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति, संस्कार और परिवार की आधारशिला माना गया है तथा वट सावित्री पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करती है। यह भी पढ़ें- विस अध्यक्ष ने वट सावित्री पूजा की बधाई दी यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की काम...