पटना, मार्च 26 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने श्रीराम जन्मोत्सव राम नवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की असीम कृपा से सबके जीवन में सौहार्द, मर्यादा व संस्कार के पुष्प पल्लवित हों, यही कामना है। सबका जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशियों से परिपूर्ण हो। धार्मिक पुराणों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था। उनका जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...