पटना, दिसम्बर 19 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सुप्रसिद्ध मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वी. सुतार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राम वी. सुतार अप्रतिम मूर्तिकार थे। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अध्यक्ष ने कहा कि राम वी. सुतार ने देश के विख्यात महापुरुषों की ऐसी मूर्तियां गढ़ीं, जो देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा का डिजाइन एवं निर्माण किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.