पटना, फरवरी 14 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि यह पावन पर्व शिवभक्तों के लिए असीम श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है और आत्मा की शुद्धि और ऊर्जा के जागरण का पर्व है। यह दिन जीवन में शिवत्व अर्थात धैर्य, सत्य और संतुलन को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। शिवपुराण में भी इस दिन शिवलिंग का अभिषेक और पूजा करने का विशेष महत्व उल्लेखित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...