पटना, मार्च 30 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से जैन अनुयायियों को महावीर जयंती की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार महावीर जयंती प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनायी जाती है। उन्होंने अपने वचनों से समाज को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाया। आत्मिक एवं शाश्वत सुख की प्राप्ति हेतु सत्य, अहिंसा और ब्रह्मचर्य जैसे मूलभूत सिद्धांत भी बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...