गया, मई 8 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शुक्रवार को आमस पहुंच उत्तरी कोयल नहर सिंचाई परियोजना व कैनाल निर्माण का जायजा लिया। यहां करीब घंटे भर रुके और निर्माण में लगे कंपनी के अधिकारियों से बात की और हर हाल में जून माह तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया। कहा बरसात से पूर्व काम पूरा हो जाने से गया औरंगाबाद जिले के आमस, गुरुआ, गुरारू, कोंच, परैया आदि प्रखंडों के किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। इससे किसानों में खुशहाली आएगी। कई प्रखंडों के करीब 36500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने बताया कि गया औरंगाबाद डिवीजन अंतर्गत नहर के साथ 19 किमी कैनाल बनायी जा रही है, जिसके माध्यम से किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी सुलभता से पहुंचेगा। अध्यक्ष ने बताया कि नहर व कैनाल का करीब 65 प्रतिशत काम पूर...