पीलीभीत, जुलाई 11 -- पीलीभीत। बीसलपुर विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर शेष विधानसभा कार्यकारिणी को सपा जिलाध्यक्ष ने भंग कर दिया। साथ ही अब 15 दिन में नई कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। सपा जिलध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय, समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। विस अध्यक्ष शैलेश शर्मा को 15 दिन में नई विधानसभा कार्यकारिणी का गठन करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...