झांसी, मार्च 21 -- बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नयाखेड में शुक्रवार की रात दहशत में कटी। 10 किमी का दायरा डर के साए में रहा। आकाशीय बिजली गिरने से सुकुवां-ढुकुवां सड़क पर स्थित इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव फैक्टरी में हुए धमाके से एक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। शनिवार को फैक्ट्ररी सील कर दी गई। आगरा से पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन की टीम आने का इंतजार है। तब सील खोली जाएगी। फैक्ट्ररी में अधिक विस्फोटक होने से सुरक्षा ज्यादा बढ़ा दी गई है। इसके करीब जाने की किसी को इजाजत नहीं है। वहीं पूरी रात इलाका अंधेरे में डूबा रहा। रात भर ग्रामीणों की आंख से आंख नहीं मिली। आसपास का करीब 10 किमी का इलाका दहशत में रहा। गांव नयाखेड़ा स्थित इंडो गल्फ एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में बीती देर राम धमाका हुआ था। यहां मैनेजर अखिलेश स्टॉफ के साथ थे। तभ...