हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड के नावाडीह जंगल में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे बारी बारी से तीन देसी बम के फटने से जंगली सियार, पालतू सूअर और कुत्ता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई । बम का विस्फोट इस कदर था कि सभी जानवर विस्फोट के बाद 50 फीट की दूरी पर जा गिरे ।

घटना की जानकारी विस्फोट की आवाज सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो शिकारी अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की छानबीन करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि नावाडीह जंगल में काफी संख्या में नील‌ गाय और जंगली सूअर का इन दिनों नैन बसेरा बन गया है । ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जहां जंगली जानवरों के शिकार के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है। इधर, वन विभाग और पुलिस की टीम फरा...