रांची, अप्रैल 4 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। एचईसी विस्थापित जन कल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सचिव मुख्तार अंसारी के नेतृत्व में शनिवार को नगड़ी के सीओ राजेश कुमार से मिला और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में हटिया पुनर्वास परियोजना के तहत लंबित लगान रसीद निर्गत करने, पुनर्वास स्थल पर अतिक्रमण हटाकर चहारदीवारी निर्माण कराने तथा आवंटित भूमि का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने आदि की मांग शामिल है। सीओ राजेश कुमार ने समिति के पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मांग पत्र सौंपने के बाद समिति के सचिव मुख्तार अंसारी ने कहा कि यदि अमर शहीद विश्वनाथ शाहदेव की शहादत दिवस 16 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो एचईसी के विस्थापित अपने हक और अधिकार के लिए जोरदार आंदोलन करेंगे। इस मौके पर समिति के ...