बोकारो, मार्च 27 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने शुक्रवार को वार्ड में शामिल विस्थापित मोहल्ला का निरीक्षण किया। जिमसें विस्थापित नगर, कैवर्त मोहल्ला, कुशलबंधा, विस्थापित चौक सहित अन्य शामिल है। इस दौरान उन्होंने मोहल्लों की समस्याओं पर त्वरित काम करने का भरोसा दिया। कहा कि मोहल्लों में आवश्यकता अनुसार सड़क, नाला निर्माण कराया जाएगा। जलापूर्ति को लेकर मास्टर प्लान से सभी मोहल्लों तक पानी पहुंचे इसको लेकर जहां पाईप नहीं बिछा है वहां पाईप बिछाने की मांग करेंगे। कुछ जगहों पर सार्वजनिक जल प्वाइंट की मांग किया गया है। इसके अलावे पार्षद ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या व आवश्यकता होने पर वार्ड के निवासी उनसे बेझिक संपर्क कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...