घाटशिला, मार्च 9 -- मुसाबनी। यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की मुसाबनी प्रखंड स्थित बागजाता माइंस में सोमवार को उस समय गतिरोध हो गया, जब अचानक प्रथम पाली प्रारंभ होने के समय जमीन विस्थापित गोमी टुडू और उनकी पुत्री बाल्ही सोरेन ने नौकरी की मांग को लेकर हाथ में तीर धनुष और लाठी लेकर माइंस का मुख्य गेट जाम कर दिया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, परंतु वह एक न मानी, इसके कारण बागजाता माइंस का सभी प्रकार का परिवहन प्रभावित हो गया है। परंतु इन मां बेटी के गेट जाम आंदोलन के कारण मजदूरों के काम पर जाने पर कोई असर नहीं पड़ा है, इन्होंने किसी भी मजदूर को माइंस की भीतर जाने से नहीं रोका है, जिसके कारण माइंस में उत्पादन कार्य चल रहा है। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए अब तक कोई वार्ता नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.