कानपुर, फरवरी 3 -- रसूलाबाद, संवाददाता। मेरठ हस्तिनापुर से लाए गए 63 विस्थापित हिंदू परिवारों ने बस्ती में मार्केट बनवाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहाकि आश्वासन के दो साल बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इससे व्यापार नहीं हो पा रहा है। रसूलाबाद क्षेत्र के महेंद्र नगर भैसायां गांव में मेरठ हस्तिनापुर से लाए गए 63 विस्थापित हिंदू परिवारों को बसाया गया है। सभी परिवारों को आवास,खेती सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बस्ती के लोगों की सुविधा के लिए मार्केट बनाए जाने की योजना बनाई गई है। इन दुकानों में विस्थापित परिवारों के लोगों को धंधा व्यापार करने की बात कही गई थी,लेकिन दो साल बाद भी दुकानों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बस्ती के अनिल विश्वास, निरापद सरकार, मनोज कुमार मंडल आदि ने कहा कि लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर जिले के ...