रांची, मार्च 22 -- खलारी, संवाददाता। विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की एक बैठक बेंती पंचायत भवन में रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजय सिंह ने की तथा संचालन सुखी गंझू ने किया। इस बैठक में संघ के अध्यक्ष नागेश्वर गंझु उर्फ मुखिया विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से विघूत एवं यांत्रिक विभाग में संवेदकों के बीच टेंडर डालने को लेकर हो रहे आपसी प्रतिस्पर्धा पर चर्चा की गई, जिसका सर्वसम्मति से समाधान किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा न हो, इसके लिए सभी संवेदकों की सहमति से एक कोर कमेटी का गठन किया गया। इस गठित कोर कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, सचिव लक्ष्मण कुमार मंडल को बनाया गया और संरक्षक की जिम्मेवारी संजय सिंह को सौंपी गई। इसके अलावा 11 सदस...