हजारीबाग, अक्टूबर 7 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित चट्टी बरियातू दक्षिणी कोयला खनन परियोजना को लेकर विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति केरेडारी के प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिल कर ज्ञापन सौंपी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमोद साहू,प्रीतम सिंह,प्रेम रंजन पासवान,सुरेश साव, तापेश्वर साव, शंकर साहा आदि शामिल थे। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर परियोजना से संबंधित अधिसूचना/प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 24 जुलाई 2026 को कोयला मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना/दस्तावेज में हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत चट्टीबरियातू दक्षिणी कोयला खनन परियोजना से संबंधित भूमि एवं खनन गतिविधियों का प्रावधान किए गए हैं।समिति ने आशंका जताई है कि परियोजना के कारण प्र...