रामगढ़, अप्रैल 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। विस्थापित ग्रामीण गिद्दी बस्ती के ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर बुधवार को गिद्दी ए परियोजना का चेक पोस्ट जाम किया। विस्थापित ग्रामीण गिद्दी बस्ती के ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन के अधिग्रहित जमीन के बदले मुआवजा भुगतान करने, रोड सेल और पावर प्लांट के ट्रांसपोर्टिंग में वैकल्पिक रोजगार देने सहित 7 सूत्री मांग को लेकर जाम कराया। इनलोगों ने बुधवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक गिद्दी ए परियोजना का चेक पोस्ट जाम कराए रखा। बाद में गिद्दी ए पीओ के जाम स्थल पर पहुंचकर 11 अप्रैल को अरगड्डा जीएम से वार्ता कराने की आश्वासन दिए जाने के बाद जाम वापस ले लिया गया। जाम करने वालों में सुरेश गंझू्, संतोष करमाली, धनेश्वर गंझू, गुलेश्वर महली, उमेश मांझी, रोहित करमाली, सूरज करमाली, बुधन महली, राजू करमाली, विक्रम महली ...