सोनभद्र, सितम्बर 30 -- अनपरा,संवाददाता। नगरीय आबादी के देश के सबसे बड़े मोरवा विस्थापन को लेकर बुधवार को विस्थापित मंचों के संयुक्त मोर्चा ने एनसीएल मुख्यालय का जमकर घेराव किया। एनसीएल मुख्यालय के तमाम द्वार पर सुबह ही ताला जड़ दिया गया। इसके कारण एनसीएल आलाधिकारी तक बाहर अथवा अन्य परियोजनाओं तक आवाजाही थम गयी।

विस्थापन के आरोप विस्थापित मंच संयुक्त मोर्चा ने विशाल जन सभा की जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। विस्थापित नेताओं का मुख्य आरोप था कि एनसीएल प्रबन्धन बगैर पुर्नवास योजना लागू किये पूरा शहर उजाड़ने पर तुला है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता। मोर्चा के नेताओं ने एक तरफ से विस्थापन की कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार दशकों से सरकारी, वन व आबादी की जमीन पर बसे परिवारों को भी न्याय नही दे रही है और बार-बार अपना रूख बदल रही है...