बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। विस्थापित परिवारों की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को भाकपा-माले (लिबरेशन) एवं कूलिंग पॉन्ड प्रभावित विस्थापित मोर्चा के बैनर तले नया मोड़ से एडीएम भवन तक रैली निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने विस्थापितों के अधिकार, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले (लिबरेशन) के नेता राजू दुबे ने किया। यह भी पढ़ें- विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शनप्रदर्शन का उद्देश्य रैली के बाद आंदोलनकारियों ने सेल प्रबंधन एवं प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विस्थापित परिवारों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रत्येक विस्थापित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने की मांग प्रमुख...