चाईबासा, मार्च 30 -- गुवा, संवाददाता। गुवा बाजार स्थित डिपासाईं के विस्थापितों ने शनिवार देर शाम गुवा बाजार में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गुवासाई के मुंडा मंगल पूर्ति ने की। इसमें बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के लोग शामिल हुए और अपनी समस्याओं को एकजुट होकर उठाया। बैठक को संबोधित करते हुए मुंडा मंगल पूर्ति ने कहा कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट की तैयारी की जा रही है, लेकिन किसी भी योजना को लागू करने या विस्थापितों को हटाने से पहले ग्रामसभा की अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि झारखंड में पेसा कानून लागू है, जिसके तहत ग्राम सभा और मुंडा समिति की सहमति के बिना कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद सेल प्रबंधन द्वारा इस कानून का अनदेखी किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर सभी विस्थापित सोमवार को ...