धनबाद, अप्रैल 7 -- सिंदरी, प्रतिनिधि : अदाणी एसीसी सीमेंट कारखाना सिंदरी के विस्थापित ग्रामीणों के हक और नियोजन की लड़ाई जारी रहेगी। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने सोमवार को सिंदरी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। छह साल पुराने मुकदमे में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सिंदरी पहुंचे श्री सिंह ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर 2020 को प्रशासन की मौजूदगी में हुई वार्ता में नियोजन पर सहमति बन गई थी, लेकिन रोजगार न देना पड़े इसलिए साजिश के तहत ग्रामीणों पर पथराव का आरोप लगाकर 39 लोगों को जेल भेज दिया गया। धर्मजीत सिंह ने बताया कि आंदोलन के बहाने बर्खास्त किए गए 22 श्रमिकों की पुनर्बहाली के लिए जल्द ही प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सिंदरी नगर...