बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग (एलआरए) के माध्यम से बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित व रिक्त कुल 96 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह पहल विस्थापितों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के अंतर्गत नेबरहुड शॉप्स , लो कॉस्ट शॉप्स व पान एवं सिगरेट की दुकानों का आवंटन विशेष रूप से केवल पात्र स्थानीय विस्थापित व्यक्तियों के लिए किया जाएगा। इन दुकानों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष 'लॉटरी प्रणाली' के माध्यम से 11 माह की लाइसेंस अवधि हेतु किया जाएगा। जिसमें भविष्य में नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विस्थापित जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे नगर सेवा भवन स्थित नगर प्रशासन (एलआरए) कार्यालय से निर्...